बहराइच: जिले के 49 इंटर हाई स्कूल कॉलेज का हुआ चयन, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन राजकीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बहराइच जिले के 49 राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में मल्टीपरपज हॉल के अलावा छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय तथा पाइप से पेयजल आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके लिए ₹22 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यह जानकारी जिलाधिकारी द्वारा दी गई है।