बहराइच: खत्रीपुरा इलाके में मोरंग के व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
शहर के डिगिहा तिराहा निवासी दो लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आरोप है कि गिट्टी मोरंग व्यवसाई को जमीन खरीदने के मामले में 15लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है