कुरसाकांटा: भारतीय जनता पार्टी सुंदरी मंठ मंडल की एक अहम बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष महेश साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी सुंदरी मंठ मंडल की एक अहम बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष महेश साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और बुथ सशक्तिकरण को लेकर विशेष चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में व्यापक रणनीति बनाई गई।