कुरसाकांटा: कुआड़ी साहु टोला के सत्संग मंदिर से 251 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
कुआड़ी साहु टोला के सत्संग मंदिर परिसर से रविवार को भगवती पूजा के अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा की शुरुआत सत्संग मंदिर से हुई। मंदिर के तालाब में जल भरने के बाद यात्रा कुआड़ी बाजार और बकरा नदी तक पहुंची। वहां जल विसर्जन कर धार्मिक विधि-विधान के साथ यात्रा संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौर