धामपुर: धामपुर के गांव हैजरी में कुत्ते के पीछे दौड़ लगाता हुआ गुलदार सीसीटीवी में कैद
Dhampur, Bijnor | Aug 22, 2026 शनिवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे धामपुर क्षेत्र के गांव हैजरी में कुत्ते के पीछे दौड़ लगाते हुए गुलदार का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जाता है कि गुलदार कुत्ते के पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा है। उधर गुलदार की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।