मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मियां मोहम्मद नगर इलाके में घर के सामने कूड़ा फैलाने के विरोध पर दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।