बांधवगढ़: जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 9 मई को ताला दौरे पर, अधिकारियों और कोर ग्रुप के साथ करेंगे बैठक
उमरिया जिले के एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 9 मई को ताला पहुंचेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री चौहान भोपाल से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे फारेस्ट रेस्ट हाउस ताला पहुंचेंगे।इसके बाद दोपहर 12:30 बजे फारेस्ट रेस्ट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे ।