चुनार: जमालपुर के कंपोजिट विद्यालय हसौली से स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
जमालपुर के कंपोजिट विद्यालय हसौली से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव के क्षेत्र से होते हुए स्कूल पहुंचकर पुनः रैली समाप्त हुई। प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकगण इस रैली में शामिल रहे। तख्ती पर लिखे स्लोगन से लोगों को प्रेरित किया गया कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजें।