विदिशा नगर: जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन: मंत्री संग हजारों हाथों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन मंगलवार सुबह 11 बजे अटल उद्यान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ सामूहिक वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।