पलासी: पलासी कर्बला मैदान में मोहर्रम का भव्य प्रदर्शन, युवाओं के करतब देखकर उमड़ी भीड़
Palasi, Araria | Jun 28, 2026 पलासी के कर्बला मैदान में मोहर्रम पर्व पर विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली।