लोहरदगा: लोहरदगा में आदिवासी भाषा, संस्कृति और खेल संरक्षण को लेकर महिलाओं-किशोरियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
लोहरदगा छतरबगीचा स्थित होप कार्यालय के हॉल में गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे से सेन्हा प्रखंड की एकागुड़ी एवं भड़गांव पंचायत की 50 महिलाओं, किशोरियों और स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला फीमी और होप के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।