चायल: जुनैदपुर में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का डीएम ने किया सत्यापन, राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर सोमवार 4 बजे समाधान” अभियान के तहत ग्राम जुनैदपुर में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।