आंवला: आंवला इफको में समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को तरल उर्वरक, मृदा परीक्षण की खूबियां बताएं
आंवला स्थित इफको में सोमवार को दोपहर दो बजे क्षेत्र अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यालय से आए निदेशक विपणन योगेन्द्र कुमार ने किसानों को कृषि प्रौद्योगिकी और नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया। क्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे किसानों को बुवाई से पहले भूमि परीक्षण कराने और गुणवत्तापूर्ण बीज उपचार के लिए जानकारी प्रदान करें।