पटना ग्रामीण: बिहार में आंधी-बारिश से तबाही, 5 की मौत, कई घायल; मौसम विभाग का कई जिलों में अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम अचानक बदल गया। बुधवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच पटना समेत राज्य के करीब 20 जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान राज्य में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। पटना के दानापुर में दीवार गिरने से 2 लोगों की जान गई,जबकि जमुई के गिद्धौर में ठनका गिरने से एक बुजुर