Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

बागपत: सहकारी समिति मीतली पर सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया

Baghpat, Bagpat | Dec 2, 2025
मंगलवार को करीब साढे 12 बजे मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर ललिता शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समिति अध्यक्ष महक सिंह ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तथा सभी समस्याओं का समाधान कराने पर जोर दिया। साथ ही समिति सचिव अशोक कुमार ने समिति के आय व्यय का संपूर्ण ब्यौरा दिया।

MORE NEWS

#baghpatpolice
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा क्षेत्राधिकारी बड़ौत एवं पुलिस बल के साथ कस्बा बड़ौत में पैदल गश्त की गई। इस दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकले ताजियों के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice

#baghpatpolice अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा क्षेत्राधिकारी बड़ौत एवं पुलिस बल के साथ कस्बा बड़ौत में पैदल गश्त की गई। इस दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकले ताजियों के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026

BAGHPAT DESK : बागपात के किशनपुर बराल बस स्टैंड स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

किशनपुर बराल निवासी मोनू लोहान की बस स्टैंड पर हेयर सैलून की दुकान है। बुधवार रात दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

दुकान मालिक मोनू लोहान ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फिटिंग सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थ�

BAGHPAT DESK : बागपात के किशनपुर बराल बस स्टैंड स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। किशनपुर बराल निवासी मोनू लोहान की बस स्टैंड पर हेयर सैलून की दुकान है। बुधवार रात दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दुकान मालिक मोनू लोहान ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फिटिंग सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थ�

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

BAGHPAT DESK : बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास बुधवार रात को बदमाशों ने मुर्गे की गाडी लेकर आ रहे ड्राइवरों से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित आरिफ और साबिर, पुत्र मुस्तकीम, निवासी मेरठ ने बताया कि वे मुर्गों से भरी गाड़ी लेकर मेरठ से हरियाणा जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास पहुंची, तभी करीब छह अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।
आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और थाना कोतवाली बागपत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
 पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

BAGHPAT DESK : बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास बुधवार रात को बदमाशों ने मुर्गे की गाडी लेकर आ रहे ड्राइवरों से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आरिफ और साबिर, पुत्र मुस्तकीम, निवासी मेरठ ने बताया कि वे मुर्गों से भरी गाड़ी लेकर मेरठ से हरियाणा जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी के पास पहुंची, तभी करीब छह अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और थाना कोतवाली बागपत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

BAGHPAT DESK : बड़ौत के छपरौली ब्लॉक स्थित बोहढ़ा गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए बुलाई गई ग्राम पंचायत की बैठक हिंसक झड़प में बदल गई। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान और विपक्षी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और लात-घूंसे चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
यह बैठक पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच के संबंध में चल रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के सदस्यों ने पंचायत भवन में वाटर कूलर न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मौके की स्थिति दर्ज करने और साक्ष्य के तौर पर पंचायत भवन की तस्वीरें लेने की मांग की। 
 
आरोप है कि तस्वीरें खींचने को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंस�

BAGHPAT DESK : बड़ौत के छपरौली ब्लॉक स्थित बोहढ़ा गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए बुलाई गई ग्राम पंचायत की बैठक हिंसक झड़प में बदल गई। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान और विपक्षी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और लात-घूंसे चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बैठक पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच के संबंध में चल रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के सदस्यों ने पंचायत भवन में वाटर कूलर न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मौके की स्थिति दर्ज करने और साक्ष्य के तौर पर पंचायत भवन की तस्वीरें लेने की मांग की। आरोप है कि तस्वीरें खींचने को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंस�

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

#baghpatpolice
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा कस्बा बड़ौत में ताजियादारों से वार्ता कर उनके ताजियों की ऊंचाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों एवं कर्बला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। साथ ही सभी से प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
#Uppolice

#baghpatpolice आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा कस्बा बड़ौत में ताजियादारों से वार्ता कर उनके ताजियों की ऊंचाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों एवं कर्बला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। साथ ही सभी से प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। #Uppolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026