जगदलपुर: गंगामुंडा तालाब के सौंदर्यकरण के लिए ₹3.45 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन, विधायक किरण देव और महापौर रहे मौजूद
*जगदलपुर।* मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक *गंगामुंडा तालाब* के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए *03 करोड़ 45 लाख 96 हजार* की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन सोमवार को गंगामुंडा तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक *किरण सिंह देव* तथा महापौर *संजय पांडे* मुख्य रूप स