प्रतापपुर: जिले में खरीफ से पहले कृषि विभाग की पहल, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है। जिले के उर्वरक केंद्रों व सेवा सहकारी समितियों में पोस्टर, फ्लैक्स और मैदानी अमले के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि केवल यूरिया या डीएपी पर निर्भर रहने से मिट्टी की उर्वरकता घटती है। बेहतर उत्पादन और कम लागत के लिए संतुलित