इटावा: बदरीपूठ गांव के समीप बाइक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार बुजुर्ग हुआ घायल, सैफई PGI रेफर
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र बदरीपूठ के समीप साइकिल व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादस में साइकिल सवार 60 वर्षीय राम अवतार पुत्र ब्रजलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटा सचिन ने घायल पिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ. राघवेन्द्र ने स्थिति को गंभीर देखते हुए घायल को सैफई PGI रेफर कर दिया।