इटावा: लोहियापुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की हुई मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 इकदिल इलाके के लोहियापुल के पास मंगलवार सुबह 9 बजे ट्रैन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई,इटावा से कानपुर की और जाने वाले ट्रैक पोल संख्या 1151/30 पर हादसा हुआ। घटना की सूचना ट्रैक पर कार्य कर रहे रेलवे कर्मचारी द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के साथ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।