इटावा: एजेंसी संचालक के उत्पीड़न से परेशान सेल्समैन ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर लगाई फांसी,परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी अमित राठौर पुत्र जगदीश राठौर ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। वही मृतक ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर एजेंसी संचालक पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने एजेंसी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। थाना पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी।