हिलसा: हिलसा के बिहारी रोड पर अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एसडीओ व डीएसपी रहे मौजूद
Hilsa, Nalanda | Jul 22, 2024 बिहारी रोड में जाम की समस्या आए दिन देखने को मिलता है खासकर सिनेमा मोड़ से लेकर कस्तूरबा विद्यालय तक। सोमवार को हिलसा के एसडीओ प्रवीण कुमार डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़प्पा मच गया। सड़क पर यत्र तत्र लगाने वाले वाहन को भी जब्त कर अनुमंडल कार्यालय लाया ।