इटकी: इटकी में चुनावी बिगुल! कलाल कमिटी के 4 पदों के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में। 28 जून को बैलेट पेपर से होगा फैसला, उसी रात।
Itki, Ranchi | Jun 17, 2026 इटकी इस्लाहुल इराकिन/ कलाल कमिटी चुनाव की तारीख तय....रांची के इटकी में सामाजिक संगठन 'इस्लाहुल इराकिन' के चुनाव की तैयारियां तेज हैं। 28 जून को कमिटी मैरेज हॉल में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। 4 पदों के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिन्हें चुनाव चिन्ह मिल चुके हैं। इसी दिन काउंटिंग के बाद रात 9 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।