बीना: ऐतिहासिक राम बारात को लेकर तैयारी तेज, सर्वोदय चौराहा व गांधी चौराहे पर बन रहे भव्य स्वागत गेट
Bina, Sagar | Nov 21, 2025 राम नाम सिद्ध पीठ पर श्री राम विवाह महोत्सव की तैयारी की जा रही है और 25 नवंबर को होने वाले श्री राम विवाह महोत्सव में नगर में ऐतिहासिक श्री राम महाबारात का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते जहां एक और स्टेशन रोड सहित नगरीय क्षेत्र को होर्डिंग्स से सजाया गया है। तो वहीं सर्वोदय चौराहा एवं गांधी चौराहे पर भव्य स्वागत गेट तैयार किया जा रहा है।