नवाबगंज: कुरैश नगर की सड़क बनी मुसीबत, गंदगी और जलभराव से परेशान लोग
मोहल्ला कुरैश नगर वार्ड-18 के लोग बदहाल सड़क, जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती है, जबकि कई बार बिना बारिश के भी नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है। निवासियों के मुताबिक जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे आसपास दुर्गंध फैल