फरीदाबाद: फरीदाबाद में लाडो लक्ष्मी योजना-19 के कैंप लगे, महिलाओं ने पंजीकरण कराया, अधिकारी कर रहे निगरानी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 1 नवंबर को "लाडो लक्ष्मी योजना" के तहत लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त वितरित करेंगे। फरीदाबाद में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में बड़खल उपमंडल में महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाने के उद्देश्य से 19 स्थानों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं।