रामपुर: रामपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों ने हड़ताल कर 500 दुकानें बंद रखीं, पीएम को भेजा ज्ञापन
Rampur, Rampur | May 20, 2026 रामपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट और फर्जी डॉक्टर पर्चों के विरोध में दवा व्यापारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले केमिस्टों ने दुकानें बंद रखकर सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इससे छोटे केमिस्टों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ये तस्वीर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे की है।