चूरू: विधायक हरलाल सहारण ने मोलीसर बड़ा और सहनाली छोटी के ग्रामीण सेवा शिविरों का किया अवलोकन, लाभार्थियों को मिले पट्टे
Churu, Churu | Sep 19, 2025 चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शुक्रवार को गांव सहनाली छोटी और मोलीसर बड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।