चूरू: चूरू और रतननगर में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पारियों में 10175 में से 8569 रहे उपस्थित
Churu, Churu | Sep 19, 2025 जिले के चूरू और रतननगर के 16 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पारी में हुई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों पारियों में रजिस्टर्ड 10175 में से 8569 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।