चूरू: कोतवाली थाना में दो पक्षों के हंगामे का पड़ा महंगा, पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Sep 19, 2025 चूरू के कोतवाली थाना परिसर में दो पक्षों को हंगामा कर लड़ाई झगड़ा करना महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने यहां दोनो पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें शुक्रवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान थाने से सूचना मिली कि कोतवाली परिसर में दो पक्ष मारपीट पर आमादा होकर झगड़ा कर रहे हैं