एटा: निधौली कला क्षेत्र के सभापुर गांव के समीप मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान 55 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी
एटा निधौली कला थाना क्षेत्र के सभापुर गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 5 मार्च की शाम मिले इस शव की पहचान 55 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है।पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस लगातार मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।