कानपुर: मूलगंज थाना क्षेत्र में शोभायात्रा में पथराव के आरोप पर डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
मूलगंज थाना क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में पथराव किए जाने का आरोप लगाया गया। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने रविवार रात 8:00 बजे बताया जांच की जा रही है।ऐसी कोई घटना का होना प्रथम दृष्टि में नहीं पाया गया है फिर भी अगर कोई प्रार्थना पत्र देता है तो जांच की जाएगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।