कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने बारादेवी मंदिर में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
किदवई नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बारादेवी मंदिर में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए चार चोरों में से एक कन्नौज का रहने वाला सुरेंद्र गिहार है व तीन विधि विरोधी बालक हैं।चारों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।