विदिशा नगर: जिले के 81 सरकारी स्कूल होगे हाईटेक, विद्यानेट अभियान की माधवगंज क्रमांक 2 स्कूल में हुई शुरूआत...
सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा या डिजिटलज्ञान के बढ़ावे के लिए नवाचार करते हुए प्रोजेक्ट विद्यानेट अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत बुधवार दोपहर 3 बजे माधवगंज क्रं 2में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जिला स्तरीय प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की गई इस पूरी प्रक्रिया को देख रहे बीईओ चंदकांत त्यागी ने बताया इस जिले के कुल 81 स्कूलो का चयन हुआ है