मारवाड़ जंक्शन: विधायक केसाराम चौधरी ने मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल का किया निरीक्षण
मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल का विधायक केसाराम चौधरी ने ओटीपी कक्ष एवं जीर्ण शीर्ण कक्ष का निरीक्षण कर शीघ्र ही मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जीत कुमार गुर्जर एवं चिकित्सा कार्मिक भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सा प्रभारी से चर्चा की।