मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन महात्मा गांधी स्कूल पर विकसित भारत संकल्प संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, MLA ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
महात्मा गांधी विद्यालय पर विधायक केसाराम चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकसित भारत संकल्प जन संवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारवाड़ जंक्शन के लाभार्थियों व परिवारों से सीधा जन संवाद किया। इस संवाद में 48 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण व समस्त विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।