मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के सभी सरकारी विद्यालय में सूर्य नमस्कार पहल की हुई शुरुआत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत के निर्देश से आज उपखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं में सूर्य नमस्कार पहल को लेकर उत्साह देखा गया। शिक्षा अधिकारी द्वारा सूर्य नमस्कार आयोजन का निरीक्षण भी किया गया।