मारवाड़ जंक्शन: पंचायत समिति परिसर मारवाड़ जंक्शन में प्रधानमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, दिये निर्देश
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति परिसर में प्रधानमंत्री के जन संवाद को लेकर उपखंड अधिकारी ने अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने कल महात्मा गांधी विद्यालय में होने वाले प्रधानमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन भी किया गया।