पाटी: एकलव्य आवासीय विद्या. पाटी में SP का छात्राओं के साथ हुआ प्रेरणादायी बाल संवाद–उम्मीद का उजाला,SP ने जानी उनकी जिज्ञासाए
Pati, Barwani | Sep 19, 2026 पुलिस द्वारा बच्चों और युवाओं से जुड़ाव एवं संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से “बाल संवाद – उम्मीद का उजाला”* पहल चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने एकलव्य आवासीय विद्यालय पाटी में छात्राओं के साथ सहज एवं आत्मीय वातावरण में संवाद किया। इस दौरान एसपी शुक्ल ने छात्राओं की छोटी-छोटी जिज्ञासाओं, उनके सपनों, जीवन के लक्ष्यों को जाना।