शाहबाद: आगर गांव में बिना अनुमति खातेदारों की जमीन खोदी गई, करई नदी डैम निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Shahbad, Baran | Jun 1, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली आगर गांव में करई नदी पर चल रहे डैम निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है। निर्माण एजेंसी द्वारा स्थानीय खातेदारों की निजी जमीनों पर बिना किसी पूर्व अनुमति के खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी उपजाऊ जमीन को नष्ट कर दिया गया और ठेकेदार की ओर से अब तक मुआवजा नहीं दिया।