रहुई: खिरौना में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की, परिवार राजगीर मेला घूमने गया था
Rahui, Nalanda | May 18, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी अपने परिवार के साथ राजगीर मलमास मेला घूमने गए हुए थे। पीड़ित गृहस्वामी राम तनुक राय ने बताया कि रविवार की शाम वह पूरे परिवार के साथ घर बंद कर राजगीर मलमास मेला घूमने चले गए थे। सोमवार की दोपहर