इंदौर: जूनी इन्दौर पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, बैराठी कॉलोनी में महिला से छपटा था पर्स, आरोपियों से मशरूका हुआ बरामद
Indore, Indore | Aug 22, 2024 जूनी इन्दौर क्षेत्र की बैराठी कालोनी में महिला के हाथ से दो अज्ञात एक्टिवा सवार बदमाशो ने पर्स झपट्टा मारकर ले गये थे। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम गठित कर घटना स्थल ओर उसके आस पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए। जिसके बाद पुलिस ने मुर्करम और सोहेल नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे मशरूका बरामद की है।