दरभंगा: दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त की सभागार में शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं कि आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए गए कई निर्देश
दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी गुरुवार की शाम 5.30 बजे दी।