गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने नक्सली पर्चा चिपकाने वाले नक्सली को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Gurua, Gaya | Feb 26, 2024 रविवार को गांव में नक्सली पर्चा चिपका कर दहशत फैलाने वाले नक्सली को 24 घंटे के अंदर गुरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया नक्सली औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र का रहने वाला सुनील यादव है। अन्य सहयोगियों के बारे में पता करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।