सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के मरियमपुर में नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के मरियमपुर वार्ड नंबर 10 में शनिवार की सुबह 8:00 बजे नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के द्वारा शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पर बारिश के दिनों में जल जमाव की वजह से लोगों को परेशानी होती थी जिसे ध्यान में रखते हुए पीसीसी पद बनवाने का काम शुरू किया गया है ताकि बारिश में दिक्कत न हो।