सिमडेगा: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रविवार के सुबह 7:00 सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली सदर अस्पताल के एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राओं के द्वारा निकाली गई। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।मौके पर रक्त कोष प्रभारी ने रक्तदान के फायदे बताएं और लोगों को रक्तदान की अपील की।