इटावा: सैफई पीजीआई में 4 दिन पूर्व सड़क हादसे में अज्ञात महिला की हुई थी मौत, अंतिम संस्कार के अंतिम क्षण में हुई शिनाख्त
Etawah, Etawah | Dec 4, 2024 सैफई इलाके के सैफई पीजीआई में 4 दिन पूर्व औरैया में एक सड़क हादसे में अज्ञात घायल महिला को भर्ती कराया गया था, जहां महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद अज्ञात महिला के शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया था। काफी खोजबीन के बाद शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस पोस्टमार्टम प्रकिया जुटी थी। बुधवार दोपहर 3 बजे महिला की शिनाख्त हुई।