दमोह: चिश्ती नगर स्थित हजरत ख्वाजा अब्दुस्सलाम चिश्ती के दरबार में उमड़े अकीदतमंद, देर रात चला शायरी और कब्बालियों का दौर
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह पुराना बाजार स्थित चिश्ती नगर दरगाह में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा अब्दुस्सलाम चिश्ती की मखसूस तारीख मोहर्रम की 8वीं तारीख पर विशेष फातिहा ख्वानी हुई। शहर व आसपास से पहुंचे अकीदतमंदों ने चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। रात में इदारे सलामी की ओर से महफिल आयोजित हुई, जिसमें शायरों ने इमाम हुसैन की शान में मनकबत व कलाम पेश किए। अंत में अमन-चैन की दुआ मांगी।