रन्नौद: इंदार समेत तीन गांवों के खेतों में भीषण आग, 250 बीघा से अधिक पलारी जलकर राख
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के गिंदौरा गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने गिंदौरा के साथ-साथ इंदार और भाद्ररा गांव के खेतों की पलारी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही तीनों गांवों के ग्रामीण मौके पर जुट गए।