डेहरी: महाबोधि एक्सप्रेस से 132 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डेहरी ऑन सोन RPF की बड़ी कार्रवाई
Dehri, Rohtas | Jul 8, 2026 महाबोधि एक्सप्रेस से 132 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डेहरी ऑन सोन RPF की बड़ी कार्रवाई। डेहरी ऑन सोन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 02398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस से 132 लीटर लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹1.42 लाख बताई गई है।