बहेड़ी: बहेड़ी टोल प्लाज़ा के पास बरेली से लाल कुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की संदिग्ध अवस्था में मौत
यूपी उत्तराखंड बॉर्डर के नजदीक बहेड़ी थाना क्षेत्र के टोल प्लाज़ा के पास आज 26 जुलाई शाम करीब चार बजे बरेली से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की संदिग्ध अवस्था में दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा एवं भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ।